Wed, 21 Oct 2026 | 07:57:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

हर चुनाव के बाद संस्थाओं पर सवाल क्यों? राहुल गांधी पहले अपने आरोपों का आधार स्पष्ट करें: विक्रम अहके

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 28, 2026 11:05 pm / Post views : 23

हर चुनाव के बाद संस्थाओं पर सवाल क्यों? राहुल गांधी पहले अपने आरोपों का आधार स्पष्ट करें: विक्रम अहके
शेयर करें:

राहुल गांधी पहले आरोपों का आधार स्पष्ट करें: विक्रम अहके

Chhindwara, 28 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- चुनाव आयोग, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची को लेकर राहुल गांधी एवं कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी संवैधानिक संस्था के निर्णय से असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन गंभीर आरोप लगाने से पहले उनके तथ्यात्मक आधार को स्पष्ट करना भी जरूरी है।

अहके ने कहा कि चुनाव आयोग भारत में चुनाव प्रक्रिया के संचालन की संवैधानिक संस्था है और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए निर्धारित व्यवस्थाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव के बाद चुनावी प्रक्रिया अथवा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय आरोपों के समर्थन में तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उनके अनुसार बिना पर्याप्त तथ्य सामने रखे लगाए गए आरोपों से आम मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन सकती है।

महापौर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को मतदाता सूची में किसी नाम, प्रक्रिया अथवा चुनाव संबंधी किसी विषय को लेकर आपत्ति है तो निर्वाचन आयोग की निर्धारित शिकायत एवं अपील व्यवस्था के माध्यम से उसे उठाया जा सकता है। निर्वाचन आयोग मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा संबंधित शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और सवाल पूछना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जाने वाले आरोपों के साथ ठोस तथ्य भी सामने आने चाहिए, ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष