छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

सावरवानी पर आया बंगाल का दिल, ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग से गूंजा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

एक सप्ताह के लिए फुल हुए गांव के सभी होमस्टे, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार; दिसंबर में दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित

सावरवानी में बंगाली फिल्म की शूटिंग, ‘रायसेन रहस्य’ ने बढ़ाई पहचान

Chhindwara, 28 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ग्रामीण परिवेश के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के बाद अब बंगाल फिल्म इंडस्ट्री को भी भा गया है। सतपुड़ा की गोद में बसे सावरवानी में बंगाल से आई फिल्म टीम द्वारा बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग की जा रही है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाली शूटिंग के दौरान फिल्म का अंतिम शेड्यूल पूरा किया जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग के कारण इन दिनों पूरा सावरवानी फिल्मी रंग में रंगा नजर आ रहा है। गांव में जगह-जगह फिल्म यूनिट की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं और ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ की गूंज सुनाई दे रही है।

एक सप्ताह के लिए सभी होमस्टे फुल

फिल्म की शूटिंग का सीधा लाभ पर्यटन ग्राम के स्थानीय लोगों को मिल रहा है। शूटिंग टीम के ठहरने के कारण गांव के सभी होमस्टे पूरे सप्ताह फुल बुक हैं। इससे स्थानीय होमस्टे संचालकों को आय का अवसर मिला है।

वहीं गांव के युवाओं को फिल्म यूनिट के साथ विभिन्न सहयोगी कार्यों में रोजगार मिला है। स्थानीय महिलाएं टीम के लिए भोजन व्यवस्था और मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस तरह फिल्म शूटिंग ने पर्यटन के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को भी गति दी है।

सावरवानी बन रहा शूटिंग हब

सावरवानी पहले ही होमस्टे पर्यटन और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर अपनी पहचान बना चुका है। अब फिल्म निर्माताओं की पसंद बनने के साथ यह गांव फिल्म शूटिंग हब के रूप में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, फिल्म शूटिंग से गांव की खूबसूरती और पर्यटन सुविधाओं को व्यापक स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है। इससे भविष्य में यहां पर्यटकों के साथ फिल्म एवं वेब कंटेंट निर्माण से जुड़ी टीमों का आगमन भी बढ़ सकता है।

दिसंबर में दो और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित

सावरवानी की खूबसूरती और यहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं को देखते हुए दिसंबर माह में दो अन्य फिल्मों की शूटिंग भी प्रस्तावित बताई गई है। लगातार फिल्म यूनिटों के पहुंचने से सावरवानी की पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने और होमस्टे को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के बीच सावरवानी का फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में उभरना पर्यटन ग्राम की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

यह भी पढ़े:-

पहले घर उजड़े, अब पानी ने घेरा: बरगी बांध के विस्थापितों के घरों में घुसा जलाशय का पानी

अवैध कॉलोनाइजर्स पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुसमेली में तीन लोगों की कॉलोनी अनाधिकृत घोषित

2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान

सेवा संकल्प यात्रा ने सिवनी में दिया सेवा, संवाद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

https://x.com/PKVarmaRanchi/status/2099376069489090791?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!