Mon, 19 Oct 2026 | 04:35:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

सिवनी का भैरोगंज बना भक्ति और सामाजिक जागरण का केन्द्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 14, 2025 11:02 pm / Post views : 398

सिवनी का भैरोगंज बना भक्ति और सामाजिक जागरण का केन्द्र
शेयर करें:

 भक्ति और समाजसेवा का संगम

Seoni 14 September 2025

सिवनी यशो:- भैरोगंज परतापुर रोड स्थित माँ आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ अब न केवल सिवनी जिले बल्कि पड़ोसी जिलों और अन्य प्रदेशों में भी चर्चा का केन्द्र बन गया है। यहाँ हर शनिवार को मातृशक्ति और युवा विद्यार्थियों द्वारा सस्वर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।

106 सप्ताह से जारी अनूठा क्रम

यह भक्ति अभियान लगातार 106 सप्ताह से निरंतर चल रहा है। यहाँ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते बल्कि सामाजिक चेतना और सकारात्मक सोच को भी बल मिलता है। पाठ के बाद श्रद्धालु पर्यावरण, स्वच्छता, नशामुक्ति, मोबाइल और फूहड़ रीलों के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं।

मातृशक्ति और युवाओं की अगुवाई

इस आयोजन की शुरुआत कुछ मातृशक्तियों ने की थी, जो आज युवाओं की बड़ी भागीदारी के कारण प्रेरणादायी स्वरूप ले चुका है। मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि -

युवाओं की सहभागिता और अनुशासन इस आयोजन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा रहे हैं।

108वां सप्ताह होगा विशेष

मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने जानकारी दी कि आगामी 27 सितंबर को 108वां सप्ताह विशेष रूप से मनाया जाएगा।

इस दिन प्रातः 9 बजे से धार्मिक आयोजन शुरू होंगे।

शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ, 7 बजे वैदिक ब्राह्मणों का सम्मान और रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।

[caption id="attachment_35013" align="alignleft" width="300"]माँ ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में लगातार 106 सप्ताह से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ सिवनी का भैरोगंज बना भक्ति और सामाजिक जागरण का केन्द्र[/caption]

 युवाओं के आदर्श : हनुमान जी

आयोजकों ने बताया कि हनुमान जी भारतीय संस्कृति में शक्ति, साहस, भक्ति और सेवा के अद्वितीय प्रतीक हैं।

  • निडरता और पराक्रम: लंका पार कर माता सीता का संदेश लाना।

  • निष्ठा और समर्पण: भगवान राम के प्रति उनकी अटूट सेवा भावना।

  • विनम्रता और संयम: अपार शक्ति होते हुए भी धर्म और न्याय का पालन।

  स्वास्थ्य पर संदेश

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पितृपक्ष का महत्व और नवरात्रि की तैयारी के साथ-

वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी जानकारी दी गई।

 विशेष पूजन और महाप्रसाद

इस आयोजन में गुप्त नाम यजमान ने माँ ज्वाला देवी के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर भोग अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन भक्तिभावपूर्ण महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

माँ ज्वाला देवी एवं श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि -

वे सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें तथा अपने आशीर्वाद की वर्षा सदा बनाए रखें।

https://www.exoticindiaart.com/book/details/shri-hanuman-ji-maharaj-nzd925/?srsltid=AfmBOop1JG9c4gzpsJARDEjddqEjT0Pcxdq8aGVegXntqGSd_zHTSkhr?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile?devicetype=mobile

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष