Mon, 23 Nov 2026 | 01:48:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में 68 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 23, 2024 08:06 pm / Post views : 298

ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में 68 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न
शेयर करें:
Seoni 23 December 2024 सिवनी यशो :- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 68 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस संगम की ख्याति निरंतर बढते हुये श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है । हर सप्ताह इस आयोजन को अलग अलग श्रद्धालु यजमान बनकर संपन्न कराते है । अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिये तो कुछ मनोकामना पूर्ण होने पर और कुछ श्रद्धा भाव से यहाँ यजमान बनते है । 68 वें सप्ताह का आयोजन महाराज बाग निवासी मुकेश कुमार दुबे जी ने यजमान के रूप उपस्थित होकर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के आयोजन में श्रद्धापूर्वक पूजन - अर्चन किया और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया । ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में पिछले 68 सप्ताह से चल रहे सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की निरंतरता श्रद्धालुओं के लिये विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केन्द्र बन गया है । इस आयोजन में देश के अन्य राज्यों से श्रद्धापूर्वक भक्त शामिल हो रहे है वहीं अनेक श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिये भी पहुंच रहे है और मनोकामना पूर्ण होने से श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ पुन: इस सिद्धपीठ में यजमान बन कर देवी और हनुमान जी का आर्शावाद प्राप्त कर रहे है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का यह क्रम जहाँ भक्ति भाव पूर्ण है तो वहीं अनेक प्रकार के सामाजिक सारोकारों से संबंधित संदेशो का केन्द्र भी है । यहाँ श्रद्धालु पहुँचकर वर्तमान समय की समस्याओं से संबंधित और बच्चों के चरित्र निर्माण की दिशा में भी चर्चा कर बच्चों में अच्छी आदते और संस्कारों के लिये हनुमान जी की भक्ति को उपयोगी बताते है ।     मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।    भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष