सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिय अपनी लिस्टों के माध्यम 79 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है । इसमें तीन केन्द्रीय मंत्री भी शामिल है। आमजनता के बीच कांग्रेस की जारी होने वाली उम्मीदवारों की सूची का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है । जानकारी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिये सौ से अधिक नामों की सूची फायनल कर ली है यह सूची बहुत जल्द आ जायेगी ऐसा नहीं है भले ही सूची पूरी तरह फायनल हो गयी हो परंतु यह सूची पितृपक्ष के बाद ही जारी होने की संभावना है ।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर संपन्न हुई जिसमें 140 उम्मीदवारों के नाम पर विचार हुआ परंतु इसमें से कुछ नामों को बाहर कर दिया गया इसके बाद भी 100 से अधिक नाम पर अंतिम मुहर लगने की जानकारी है ।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही यह बात स्पष्ट कर दी है कि किसी भी व्यक्ति को सिफारिश के आधार पर टिकिट नहीं दिया जायेगा । केवल जीतने वाले उम्मीदवार को ही कांग्रेस अपना प्रत्याशी बनायेगी ।
आ रही खबरों के अनुसार केन्द्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये जो सौ से अधिक नामों पर सहमति दी है उनमें अधिकांश वर्तमान विधानसभा में विधायक है । कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ ही चुनाव लड़ेंगे इसकी पूरी सभावना है ।



