Mon, 19 Oct 2026 | 10:22:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल बोले—कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज संगठन इस मुकाम पर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 09, 2026 08:40 pm / Post views : 64

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल बोले—कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज संगठन इस मुकाम पर
शेयर करें:

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 सेवा कार्य

Seoni 09 September 2026 सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। [caption id="attachment_51501" align="aligncenter" width="300"]सिवनी के बंडोल मंडल में भाजपा सेवा संकल्प अभियान की बैठक बंडोल मंडल में सेवा संकल्प अभियान की बैठक को संबोधित करते भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल।[/caption] इसी सिलसिले में  बुधवार को सिवनी विधानसभा के बंडोल मंडल में भाजपा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं कामकाजी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं बंडोल मंडल प्रभारी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर ने किया।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा का संकल्प

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से आठ कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हितग्राहियों के घर-घर जाकर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। [caption id="attachment_51502" align="aligncenter" width="300"]सिवनी के बंडोल मंडल में भाजपा सेवा संकल्प अभियान की बैठक बंडोल मंडल में सेवा संकल्प अभियान की बैठक को संबोधित करते भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल।[/caption] उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों के द्वार पर दीप प्रज्वलित कर अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ करें। साथ ही भाजपा के जिला एवं मंडल कार्यालयों को दीपमालाओं से रोशन किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों पर भी 'विश्वास का दीप' जलाया जाएगा।

चारों विधानसभा मुख्यालयों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

संतोष अग्रवाल ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा मुख्यालयों पर सेवा संकल्प अभियान के दौरान विशेष कार्यक्रम भव्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सिवनी विधानसभा में 17 सितंबर से विभिन्न सेवा गतिविधियों की शुरुआत होगी। इनमें रोजगार प्रशिक्षण से जुड़ी बहनों को सिलाई मशीनों का वितरण, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालयों में पेंटिंग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा 'एक पेड़ मां के नाम' सहित अनेक सेवा गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के समापन अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली जाएगी।

कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा संगठन

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ताओं का त्याग, परिश्रम और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसे और मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सेवा के माध्यम से आमजन से जुड़ना और अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

मोदी ने स्थापित किया सेवा का नया मानक

संतोष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसेवा का नया मानक स्थापित किया है। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास और हर घर जल जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री मोदी को पहचानता है। हालांकि चुनौतियां अभी समाप्त नहीं हुई हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने के बावजूद कई क्षेत्रों में अभी भी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाला सेवा संकल्प अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। मंडल अध्यक्षों और बूथ कार्यकर्ताओं को दीप प्रज्वलन सहित सभी 13 सेवा गतिविधियों को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना है। यही प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

सेवा कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

बंडोल मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, समर्पण और जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और संगठन के सेवा भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

संत रविदास समरसता यात्रा में भी शामिल हुए कार्यकर्ता

बैठक के पश्चात बंडोल मंडल पहुंची संत रविदास समरसता यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, मंडल प्रभारी संतोष नगपुरे, मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी का पूजन-अर्चन कर यात्रा में शामिल होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर कैलाश डहेरिया, नीरज यादव, शिवम यादव, धीरज राय, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित जंघेला, देवी सिंह राजपूत, विशाल साहू, संदम डहेरिया, शिवम सूर्यवंशी, सित्रेश राय, अरुण जंघेला, रोहित बंजारा, रमजान कुरैशी, सुशील राय, हरि कुमार चंद्रवंशी, अनुराग, स्नेह यादव, रजनी यादव, अमित पांडे, वीरेंद्र साहू, शक्ति, सतीश प्रताप परते सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
केंद्रीय विद्यालय सिवनी में प्रबंधन समिति की बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प छपारा में अवैध शराब का बढ़ता कारोबार, हादसे से पहले जागे प्रशासन एम्बुलेंस चालक से मारपीट कर लूटपाट, जबरन ले गए बदमाश; देहात पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-modi-25-years-public-life-nitin-navin-talks-bjp-plan-party-launch-seva-sankalp-abhiyan-live-updates/articleshow/133954867.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष