बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
Seoni 09 September 2026
सिवनी / बरघाट यशो:- नगर कांग्रेस कमेटी बरघाट के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष नरेश मरावी के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राहंगडाले, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विजय उईके, जिला उपाध्यक्ष जाहिद खान, जिला पंचायत सदस्य लकी अमुले, देवेंद्र ठाकुर, अनिल मर्सकोले एवं राहुल उइके सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील अवधवाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती से मैदान में उतारने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस को मजबूत कर जनसेवा का संकल्प
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस को अपनी मां के समान मानते हुए उसके मान-सम्मान को बनाए रखें और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने आगामी नगर परिषद चुनाव सहित सभी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल ने किया, जबकि अंत में पार्षद गोलू मालवीय ने आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कुंवर सिंह राजपूत, राकेश जैन, गोविंद मालवी, युगल चौधरी, घनश्याम बनवाले, अजय उईके, प्रमोद अवधवाल, आसिफ खान, महेंद्र महोबिया, संजीव चौहान, ताहिर खान, राजेश लुधियाना, सौरभ जायसवाल, मंगल लाड़े, मनोज सूर्यवंशी, अमित सोनटके, गोविंद राणा, सुभाष चौधरी, विवेक गुप्ता, अमित चौहान, राकेश गुप्ता, तामसिंह टेमरे, शाहिद पटेल, सुनील पंचेश्वर, जगदीश वासनिक, अनुराग पांडे, नंदकिशोर कांवरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरघाट में नए कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :-
नीट-जेईई की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर
CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त
संगीता रंजीत वासनिक बनीं विकास मोर्चा की संरक्षक
एम्बुलेंस चालक से मारपीट कर लूटपाट, जबरन ले गए बदमाश; देहात पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
https://www.swagmagic.com/blog/new-office-opening-celebration-ideas/



