Wed, 21 Oct 2026 | 10:06:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

शारदेय नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक, पांच उत्कृष्ट दुर्गा उत्सव समितियां होंगी सम्मानित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 09, 2026 06:44 pm / Post views : 15

शारदेय नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक, पांच उत्कृष्ट दुर्गा उत्सव समितियां होंगी सम्मानित
शेयर करें:

छपारा में नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक, 5 समितियां होंगी सम्मानित

Seoni, 09 October 2026 सिवनी / छपारा यशो:-  आगामी शारदेय नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 8 अक्टूबर को छपारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दोपहर 4 बजे से आयोजित बैठक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, शांति समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में नगर निरीक्षक खैमेंद्र कुमार जैतवार, नायब तहसीलदार रामसेवक कौल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, विद्युत वितरण कंपनी के जेई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिमा स्थापना और विसर्जन की तैयारियों की ली जानकारी

नगर निरीक्षक खैमेंद्र कुमार जैतवार ने सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से प्रतिमा स्थापना स्थल, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजाम, विद्युत व्यवस्था, अखाड़ों एवं व्यायामशालाओं की गतिविधियों तथा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समितियों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा नवरात्र पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने और निर्धारित नियमों के अनुरूप धार्मिक आयोजन संपन्न कराने पर जोर दिया।

पांच उत्कृष्ट दुर्गा उत्सव समितियां होंगी सम्मानित

बैठक में पुलिस थाना छपारा की ओर से महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। नगर में आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सवों में से पांच उत्कृष्ट एवं अनुशासित दुर्गा उत्सव समितियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा एवं अन्य निर्धारित मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। गौरतलब है कि आगामी 11 अक्टूबर रविवार से शारदेय नवरात्र पर्व प्रारंभ होगा। पर्व को लेकर नगर में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़े :-
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 70 गौवंश क्रूरता से मुक्त; आरोपी गिरफ्तार अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, एफआईआर के आदेश https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष