Thu, 22 Oct 2026 | 12:21:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

भव्य महायज्ञ का आगाज़: श्री रामेश्वरम धाम में 1008 कुंडों में आहुतियां, हजारों यजमानों की सहभागिता

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 19, 2026 09:55 pm / Post views : 207

भव्य महायज्ञ का आगाज़: श्री रामेश्वरम धाम में 1008 कुंडों में आहुतियां, हजारों यजमानों की सहभागिता
शेयर करें:

Chhindwara 19 March 2026 छिंदवाड़ा यशो:-  हिन्दू धर्म में मंत्रों का अत्यंत महत्व है, जिन्हें दैवीय ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इन्हीं मंत्रोच्चारों के बीच श्री रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।

श्री रामेश्वरम धाम में निर्मित विशाल यज्ञ स्थल पर देर शाम तक सांसद बंटी विवेक साहू एवं उनके परिवार सहित हजारों यजमानों ने मंत्राचार्यों के सानिध्य में 1008 यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित कीं। इसके पूर्व सुबह श्री शिव अभिषेक तथा दोपहर में देवी जी का विधि-विधान से सहस्त्रार्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति एवं साहू परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 मार्च से 26 मार्च तक इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन हजारों यजमान भाग लेकर यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे।

छिंदवाड़ा के इतिहास में पहली बार इतने विशाल स्तर पर आयोजित हो रहे इस महायज्ञ में गुरुवार को सांसद बंटी विवेक साहू, उनका परिवार, हजारों यजमान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_42999" align="aligncenter" width="300"]“छिंदवाड़ा रामेश्वरम धाम महायज्ञ”-सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्री रामेश्वरम धाम में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुतियां अर्पित करते यजमान[/caption]

समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस महायज्ञ में गुजरात कोहना से पधारे महंत सीताराम बापू, ओंकारेश्वर से महंत मंगलदास त्यागी, आनंद धाम राजना से संत विवेक जी महाराज तथा आचार्य पं. अरुण शर्मा शास्त्री सहित 200 से अधिक पुजारियों की प्रमुख भूमिका है।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे श्री शिव अभिषेक, दोपहर 1:30 बजे देवी सहस्त्रार्चन और दोपहर 3 बजे 1008 कुंडों में आहुतियां दी जाएंगी। आयोजन की सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए यजमानों और सेवादारों को आई-कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए अलग यज्ञकुण्ड की व्यवस्था की गई है।

https://chhindwaraupdate.com/news/the-1-008-kundiya-sahastra-chandi-mahayajna-commenced-with-a-kalash-yatra