Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- श्री शनिमंदिर छिंदवाडा रोड के स्थापना दिवस व शनि जन्मोत्सव के अवसर पर श्री शनि मंदिर छिंदवाडा रोड रेल्वे क्रासिंग के पास सिवनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री शनि जयंती एवं स्थापना दिवस 27 मई दिन मंगलवार तिथि अमावस्या को मनाई जायेगी।
मंदिर के संचालक/ व्यवस्थापक जगदीश गुप्ता ने बताया कि 27 मई प्रात: 5:30 बजे गणेश पूजन 6:30 बजे हनुमान जी का सहस्त्रार्चन अभिषेक (तेल) किया जायेगा इन कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी शामिल होगें सुबह 8:30 बजे शनि महामंत्रो का जाप किया जायेगा, दोपहर 3 बजे से हवन कार्यक्रम किया जायेगा, रात्रि 7:30 बजे से महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।



