पंचकल्याणक विश्व शांति महायज्ञ का हुआ भव्य समापन
गजरथ महोत्सव के सातवें दिन मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ सात फेरी के साथ सम्पन्न
Seoni 20 January 2026 छपारा यशो:- नगर के तकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड पर विगत 14 जनवरी से प्रारंभ हुआ पंचकल्याणक गजरथ महामहोत्सव 20 जनवरी को विधिवत पूजा-अर्चना एवं गजरथ सात फेरी के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।
गजरथ के अंतिम दिवस अभिषेक,
आभार प्रदर्शन एवं प्रवचन के पश्चात
श्रीजी का बिहार,
वेदी प्रतिष्ठा,
श्रीजी स्थापना,
कलशारोहण, ध्वजारोहण एवं पूजन विधिविधानपूर्वक संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में नगरवासियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
[caption id="attachment_40655" align="alignleft" width="300"]
छपारा के सुभाष ग्राउंड में पंचकल्याणक विश्व शांति महायज्ञ के समापन अवसर पर गजरथ सात फेरी के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब।[/caption]
आयोजन के दौरान आयोजित विशाल भोज में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
एक सप्ताह तक चले इस भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों,
नगरवासियों,
पुलिस प्रशासन,
नगर परिषद एवं
विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ,
जिसके लिए आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया।
मुनि श्री का प्रेरक संदेश
मंगलवार को अंतिम दिवस मुनि श्री 105 नीरज सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 105 निर्मदसागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि यह अनुष्ठान किसी वर्ग, जाति या संप्रदाय का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व शांति का महायज्ञ है, जो सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
छपारा के सुभाष ग्राउंड में पंचकल्याणक विश्व शांति महायज्ञ के समापन अवसर पर गजरथ सात फेरी के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब।[/caption]
मुख्य धार्मिक अनुष्ठान
प्रातः पात्र शुद्ध अभिषेक, शांति धारा, नित्य पूजन, जन्मकल्याणक पूजन, शांति हवन, आचार्य श्रीजी पूजन, आशीर्वचन, विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहुति, हवन विसर्जन उपरांत दोपहर 2:15 बजे गजरथ सात फेरी के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।
गजरथ महामहोत्सव में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं
केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह सहित
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महोत्सव के अंतिम दिन आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे परिसर में पैर रखने तक की जगह कम पड़ गई।