Tue, 20 Oct 2026 | 07:21:46 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा टैक्स के नाम पर जनता से वसूल रही मोटी रकम, सुविधाएं शून्य: कांग्रेस

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 28, 2026 11:11 pm / Post views : 20

भाजपा टैक्स के नाम पर जनता से वसूल रही मोटी रकम, सुविधाएं शून्य: कांग्रेस
शेयर करें:

वार्ड 43 में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला

Chhindwara, 28 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम में भाजपा के सत्ता में होने का हवाला देते हुए कांग्रेस ने शहर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा जनता से जलकर और स्वच्छता कर के नाम पर राशि वसूली जा रही है, लेकिन इसके अनुरूप नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि शहर के कई वार्डों में पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 43 के परासिया रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला उठाते हुए कहा कि यहां रहवासी दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं।

नलों में आ रहा दूषित पानी

कांग्रेस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों द्वारा दूषित पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है। आरोप है कि इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से बदबू की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि नालियों से कीड़े निकलकर घरों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बाद निगम अमला पहुंचा, लेकिन समस्या बरकरार होने का आरोप

कांग्रेस नेता ने बताया कि हाल ही में नगर निगम का अमला शिकायतों के निराकरण के लिए वार्ड में पहुंचा था। इस दौरान रहवासियों ने अधिकारियों के सामने दूषित पानी, चोक नालियों और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं रखीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन में फाल्ट तलाशने के लिए लोगों के घरों के सामने नालियों के पास बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए, लेकिन इन्हें खुला छोड़ दिए जाने से रहवासियों की परेशानी और बढ़ गई है।

महापौर और निगम प्रशासन पर भी साधा निशाना

मुकेश उपाध्याय ने महापौर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महापौर स्वयं वार्ड क्रमांक 2 के निवासी हैं, इसके बावजूद शहर के वार्डों में पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर नगर निगम प्रशासन स्वच्छता, विकास और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर वार्डवासियों को दूषित पानी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड क्रमांक 43 की पेयजल एवं सफाई समस्या का तत्काल स्थायी समाधान करने की मांग की है।

यह भी पढ़े:-
सावरवानी पर आया बंगाल का दिल, ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग से गूंजा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ 2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान प्रवीण काटकर अध्यक्ष, गौरव मालवी उपाध्यक्ष और ललित साहू बने सचिव ‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/chhindwara/gaurav-diwas-objectionable-song-controversy-congress-attacks-bjp-mayor-vikram-ahke/articleshow/133840803.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें