NEET परीक्षा 2026 मध्यप्रदेश - सीएम मोहन यादव सख्त, जरूरत पड़ी तो अफसर अपनी गाड़ी से पहुंचाएंगे छात्रों को
Bhopal 16 June 2026 भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन संबंधी परेशानी आती है तो प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी स्वयं वाहन उपलब्ध कराकर उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। [caption id="attachment_47127" align="alignleft" width="300"]
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए।[/caption]
मंत्रालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है और इसे पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा तथा कुशल प्रबंधन के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए। प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी।