सीएम मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, 90% रिजल्ट का लक्ष्य
इंदौर यशो शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 सितंबर को इंदौर के सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित ‘एजुकेशन डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रदेश के 200 से अधिक युवा शिक्षा अधिकारियों, डीईओ, डीपीसी, बीईओ और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। [caption id="attachment_51393" align="alignright" width="150"]
सीएम मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, 90% रिजल्ट का लक्ष्य[/caption]
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य गढ़ने में युवा शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा अधिकारियों को शिक्षा विभाग में मैदानी नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा शिक्षक भी विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी युवा सोच, तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पारंपरिक बैठक से अलग रहा ‘एजुकेशन डायलॉग’
‘एजुकेशन डायलॉग’ पारंपरिक शासकीय बैठकों से अलग खुले विचार-विमर्श, अनुभव साझा करने और मार्गदर्शन का मंच बना। मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों से उनके मैदानी अनुभव, चुनौतियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली। अधिकारियों ने इंटरेक्टिव पैनल, एप के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने, सीसीटीवी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न नवाचारों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। [caption id="attachment_51394" align="aligncenter" width="300"]
सीएम मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, 90% रिजल्ट का लक्ष्य[/caption]