Tue, 20 Oct 2026 | 08:02:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विजयवर्गीय के बयान पर भड़की कांग्रेस, सिवनी समेत पूरे जिले में मंत्री का पुतला दहन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 20, 2026 09:36 pm / Post views : 348

विजयवर्गीय के बयान पर भड़की कांग्रेस, सिवनी समेत पूरे जिले में मंत्री का पुतला दहन
शेयर करें:

Seoni 20 February 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के आदेश पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

सिवनी में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा के पवित्र सदन में मंत्री विजयवर्गीय द्वारा आदिवासी कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ है।

[caption id="attachment_41988" align="aligncenter" width="251"]सिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में पुतला दहन प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में सिवनी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।[/caption]

यह भी पढ़े :- सिवनी और बरघाट विधानसभा क्षेत्रों को मिली सड़क विकास की सौगात, विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार

आदिवासी समाज और कांग्रेस को गहरा आघात

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री द्वारा सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष को डराने-धमकाने जैसी भाषा का प्रयोग निंदनीय है। इस घटना से प्रदेश के आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में मंत्री को शब्दों की मर्यादा का कोई ध्यान नहीं रह गया है।

पूर्व घटनाओं का भी किया उल्लेख

प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि मंत्री विजयवर्गीय पूर्व में भी इंदौर में दूषित पानी की घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चुके हैं, जिससे उनकी कथित मानसिकता उजागर होती है।

माफी और इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दें।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में जेपीएस तिवारी, हनीफ खान, सुरेंद्र करोसिया, शिव सनोडिया, राजिक अकील, नब्बू खान, आदित्य उर्फ मोंटू, भूरा, धनंजय सिंह, राहुल बघेल, रंजीत यादव, अमन सोहेल, जीशान खान, नितिन मिश्रा, गनी खान, रजनीश शेंडे, प्रहलाद चौहान, नरेश नामदेव, राकेश बघेल, अदनान खान, आसिम खान, अभिषेक डहेरिया, संदीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.patrika.com/amp/bhopal-news/accident-during-burning-of-ministers-effigy-traffic-in-charge-seriously-burnt-20366420

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष