Tue, 20 Oct 2026 | 09:22:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दिघौरी धाम, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 17, 2026 05:59 pm / Post views : 59

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दिघौरी धाम, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक
शेयर करें:

दिघौरी धाम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम

Seoni 17 August 2026 सिवनी यशो:- श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त को मुंडारा धाम से गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी तक निकाली जा रही भव्य शिवभक्त कांवड़ यात्रा पुनः प्रारंभ हुई। कांवड़ यात्रा में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन आम शिवभक्त के रूप में शामिल हुए। [caption id="attachment_50273" align="aligncenter" width="300"]विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी धाम में स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया दिघौरी धाम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम[/caption] उन्होंने कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे अपने सुपुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय सहित शिवभक्तों के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा का आयोजन ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के पावन आशीर्वाद से श्रावण मास में किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।

बैनगंगा के पवित्र जल से किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

कांवड़ यात्रा के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन शिवभक्तों के साथ करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाड़ा, मुंगवानी, सापापार और चौड़ा होते हुए गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचे। [caption id="attachment_50274" align="aligncenter" width="225"]विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी धाम में स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया दिघौरी धाम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम[/caption] पितृ धाम दिघौरी पहुंचने के बाद विधायक ने मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दरबार में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। इसके बाद विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच मां बैनगंगा के पवित्र जल और ‘हर-हर महादेव’ के पवित्र नाम जाप के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की मंगल कामना करते हुए विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया।

शिवभक्ति में शामिल हुए विधायक, बोले-भगवान से की क्षेत्र के कल्याण की कामना

कांवड़ यात्रा में विधायक का शामिल होना श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने किसी विशेष पद या प्रोटोकॉल के बजाय आम शिवभक्त के रूप में कांवड़ियों के साथ यात्रा में सहभागिता की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। वातावरण शिवभक्ति से सराबोर नजर आया और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। [caption id="attachment_50270" align="alignright" width="300"]विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी धाम में स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया दिघौरी धाम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम[/caption]

जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को अर्पित किए श्रद्धासुमन

पूजन-अभिषेक के बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन और उपस्थित श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया। श्रद्धालुओं ने उनके आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की और उनके आशीर्वाद से कांवड़ यात्रा की परंपरा निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। [caption id="attachment_50272" align="aligncenter" width="300"]विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिघौरी धाम में स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया दिघौरी धाम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम[/caption]

मंदिर परिसर में भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जलाभिषेक और पूजन के बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन की ओर से मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा प्रारंभ होने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।

बुजुर्गों से लेकर युवाओं और मातृशक्ति की रही सहभागिता

कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, मातृशक्ति और शिवभक्त श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा दिघौरी धाम भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
यह भी पढ़े :-
2027 होगा युवा वर्ष! लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, रोजगार-स्टार्टअप से GYANII मिशन तक MP का नया रोडमैप बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा सिवनी, मुंडारा धाम से दिघौरी के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा नाग पंचमी पर 17 अगस्त को मनाया जाएगा चौरसिया दिवस, 16 अगस्त को निकलेगी सामाजिक रैली सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र! कलेक्टर नेहा मीना ने लिया जायजा, विकास का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A4%B0_%E0%A4%B9%E0%A4%B0_%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष