Sun, 22 Nov 2026 | 10:44:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा सिवनी, मुंडारा धाम से दिघौरी के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 16, 2026 08:24 pm / Post views : 123

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा सिवनी, मुंडारा धाम से दिघौरी के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा
शेयर करें:

 मुंडारा धाम से दिघौरी निकली भव्य कांवड़ यात्रा

Seoni 16 August 2026 सिवनी यशो:- सावन के पावन महीने में रविवार को ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से सिवनी अंचल गूंज उठा। मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए दो दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ हुआ। यात्रा में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आम शिवभक्त के रूप में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। [caption id="attachment_50222" align="aligncenter" width="300"]मुंडारा धाम से दिघौरी कांवड़ यात्रा में शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption] यह कांवड़ यात्रा ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। श्रावण मास के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।

मां बैनगंगा के उद्गम स्थल पर किया अभिषेक और पूजन

यात्रा शुरू होने से पूर्व विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मां बैनगंगा के निर्मल जल में पुण्य स्नान किया। इसके बाद धर्मवीर पंडित अजीत तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां बैनगंगा का विधिवत दुग्धाभिषेक, पूजन और भव्य आरती की गई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। [caption id="attachment_50221" align="aligncenter" width="300"]मुंडारा धाम से दिघौरी कांवड़ यात्रा में शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption] पूजन-अर्चना के बाद विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ उद्गम स्थल की परिक्रमा की और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा को रवाना किया।

बेटे श्रेष्ठ कान्हा राय ने संभाली पिता की कांवड़

यात्रा के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन की कांवड़ उनके सुपुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय ने अपने कंधे पर रखी। हाथों में सनातन धर्म की ध्वजा और जुबां पर भगवान भोलेनाथ का जयघोष लिए कांवड़ यात्री निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। [caption id="attachment_50219" align="aligncenter" width="300"]मुंडारा धाम से दिघौरी कांवड़ यात्रा में शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption] पहले दिन यात्रा छीतापार, गोंडेगांव और कलबोडी होते हुए ग्राम कलबोडी स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ यात्रा गोपालगंज, बड़कुमारी और मोहगांव होते हुए शाम को मातृधाम कातलबोडी पहुंची।

माता त्रिपुरसुंदरी के दरबार में हुई आराधना

मातृधाम कातलबोडी पहुंचने पर कांवड़ियों ने मंदिर में विराजित माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना की। इसके बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन की ओर से आयोजित रात्रि भोजन प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया और रात्रि विश्राम किया। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह कांवड़ यात्रियों का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। विधायक की ओर से श्रद्धालु महिलाओं को साड़ियां तथा बुजुर्गों और युवाओं को टी-शर्ट वितरित की गईं।

सांसद भारती पारधी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कांवड़ यात्रा में सिवनी-बालाघाट सांसद भारती पारधी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

17 अगस्त को दिघौरी पहुंचेगी कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा का दूसरा चरण 17 अगस्त, सोमवार को शुरू होगा। श्रेष्ठ कान्हा राय कांवड़ लेकर शिवभक्तों के साथ प्रात: मातृधाम कातलबोडी में माता रानी के दर्शन एवं पूजन के बाद यात्रा आगे बढ़ाएंगे। कांवड़ यात्रा करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाड़ा, मुंगवानी, सापापार और चौड़ा होते हुए गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचेगी। दिघौरी पहुंचने के बाद कांवड़ में लाए गए मां बैनगंगा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ के पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं श्रद्धालु जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद भक्तजनों के लिए आयोजित भोजन प्रसाद के साथ दो दिवसीय कांवड़ यात्रा का समापन होगा। धर्म, आस्था और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़े :- 6 साल नामांतरण में देरी, PM आवास की किश्त अटकी; CM मोहन यादव ने 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 को किया सस्पेंड तिरंगे की शान, देशभक्ति का जुनून और 24 प्लाटून की कदमताल से गूंजा सिवनी; कलेक्टर नेहा मीना ने फहराया तिरंगा सिवनी में 18 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, विधायक दिनेश राय मुनमुन करा रहे भव्य आयोजन सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र! कलेक्टर नेहा मीना ने लिया जायजा, विकास का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/budaun/bam-bam-bhole-ke-jayaghosh-se-goonja-kachhala-gangaaghaat

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें