Tue, 20 Oct 2026 | 10:04:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 29, 2026 07:59 pm / Post views : 63

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर
शेयर करें:

राजस्व प्रकरणों का निराकरण सिवनी -त्वरित निराकरण पर जोर, प्रभारी कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Seoni 29 May 2026 सिवनी यशो:- प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं नवदर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

[caption id="attachment_46143" align="alignnone" width="1024"]प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सिवनी में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते प्रभारी कलेक्टर।[/caption]

बैठक के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने मई माह में विभिन्न राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के विरुद्ध हुए निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों को दें प्राथमिकता

प्रभारी कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं डायवर्जन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं नागरिकों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान को युद्धस्तर पर पूरा करें

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष किसानों के पंजीयन की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत आवश्यक है और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

राजस्व वसूली लक्ष्य और लोक सेवा प्रकरणों की हुई समीक्षा

बैठक में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावी रणनीति बनाकर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केंद्रों से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने और प्रतिदिन लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने पर जोर दिया।

आपदा राहत और सीएम हेल्पलाइन मामलों में संवेदनशीलता जरूरी

प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों की समीक्षा के दौरान प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर सीएल चनाप, सुनीता खंडायत सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²´°³±±Î²±¸&fontname=Íáîçáì&pubdate=03/11/2024&LocID=³²

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें