Wed, 21 Oct 2026 | 07:14:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: हर्रई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रेरक सम्मेलन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 15, 2026 11:36 pm / Post views : 232

कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: हर्रई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रेरक सम्मेलन
शेयर करें:

Harrai Anganwadi Conference की मुख्य बातें

  • सांदीपनी विद्यालय हर्रई में आंगनबाड़ी समीक्षा सम्मेलन
  • विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित
  • कुपोषित बच्चों को पोषण टोकनी दी गई
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Chhindwara 15 March 2026 छिंदवाड़ा (हर्रई) यशो:-  महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना हर्रई के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विभागीय पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की समीक्षा सह सम्मेलन ( Harrai Anganwadi Conference) का आयोजन सांदीपनी विद्यालय हर्रई ऑडिटोरियम में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना तथा इस वर्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शेषराव यादव ने की। इस अवसर पर संजय पुनहार (जिला पंचायत अध्यक्ष), अजय सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष), ब्रजेश शिवहरे (जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग) सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_42819" align="aligncenter" width="300"]Harrai Anganwadi Conference Chhindwara आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, योजनाओं पर जोर[/caption]

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Harrai Anganwadi Conference में मुख्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन निर्माण तथा कुपोषण मुक्त अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेश शिवहरे ने कुपोषण कम करने और योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और पोषण सामग्री वितरित

कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा कुपोषित बच्चों को पोषण टोकनी भी वितरित की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागीय पर्यवेक्षक श्रीमती एलिस कुजूर, श्रीमती अंती उईके, श्रीमती गुंजा उईके, श्रीमती आशा भारती, श्रीमती राजकुमारी धुर्वे तथा बी.सी. सुश्री ज्योति अहिरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Harrai Anganwadi Conference कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी हर्रई रत्नेश कुमार वैद्य ने आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन का समापन किया।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/etah/etah-every-anganwadi-worker-arrange-rs-10000-cdo-nagendra-narayan-mishra-suspended-for-demanding-bribe/articleshow/129390040.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष