Mon, 19 Oct 2026 | 07:25:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

सिवनी में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई में जुटे अन्नदाता

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 21, 2026 08:34 pm / Post views : 77

सिवनी में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई में जुटे अन्नदाता
शेयर करें:
सिवनी बारिश अपडेट : झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपाई शुरू

Seoni 21 July 2026 सिवनी यशो:- पिछले तीन दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। पर्याप्त वर्षा होने से धान उत्पादक किसान परिवार सहित खेतों में नजर आने लगे हैं और धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। मानसून की सक्रियता से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों को गति मिली है।

किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान की फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ने से रोपाई कार्य में तेजी आई है और किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए हुए हैं।

21 जुलाई को जिले में 20.5 मिमी औसत वर्षा

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक सिवनी जिले में 376.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं अकेले 21 जुलाई को जिले में 20.5 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति देखें तो बरघाट में 9.2 मिमी, कुरई में 17.0 मिमी, छपारा में 26.2 मिमी, सिवनी में 13.8 मिमी, घंसौर में 25.0 मिमी, केवलारी में 45.0 मिमी, लखनादौन में 12.0 मिमी और धनौरा में 16.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बरघाट में सबसे अधिक 539.3 मिमी बारिश

01 जून से 21 जुलाई तक हुई संचयी वर्षा के अनुसार जिले में बरघाट तहसील में सर्वाधिक 539.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा सिवनी में 440.2 मिमी, केवलारी में 426.2 मिमी, लखनादौन में 418.4 मिमी, कुरई में 364.0 मिमी, छपारा में 322.6 मिमी, धनौरा में 270.0 मिमी और घंसौर में 229.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

जिले में अब तक कुल 3011.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि औसत वर्षा 376.4 मिमी रही है।

पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश

वर्ष 2025 में 21 जुलाई तक जिले में 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कम है, लेकिन हाल के दिनों में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है।

यह भी पढ़े :-
मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: ऑनलाइन पढ़ाई से NEET-UG में 590 अंक, AIR 13,808 छपारा में 23 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, महाप्रसाद का होगा आयोजन  https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-delhincr-rain-imd-issues-yellow-alert-for-next-3-days-40313618.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें