Mon, 19 Oct 2026 | 07:21:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

सिवनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ परामर्शदाता समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2025 09:14 pm / Post views : 522

सिवनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ परामर्शदाता समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
शेयर करें:
Seoni 15 November  2025 सिवनी यशो:- सिवनी रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं के उन्नयन और नई सेवाओं की मांग को लेकर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के साथ परामर्शदाता समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न स्टेशन विकास मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और समिति ने डीआरएम को एक सुझाव पत्र भी सौंपा। [caption id="attachment_37506" align="alignleft" width="300"]“सिवनी रेलवे स्टेशन परामर्शदाता समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेन संख्या 58830 को नैनपुर तक बढ़ाने, भोमा–पलारी–केवलारी में स्टॉपेज देने, प्लेटफॉर्म विकास, सफाई, CCTV, GRP चौकी, पार्किंग सुधार और अन्य रेलवे सुविधाओं की मांग पर चर्चा की गई। सिवनी रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाएँ बढ़ाने हेतु डीआरएम को सुझाव पत्र[/caption]

प्रमुख माँगें व सुझाव

समिति ने रेलवे संचालन, यात्री सुरक्षा, स्टेशन विकास, ट्रेन विस्तार और अनुमतियों से जुड़े कुल 18 प्रमुख सुझाव प्रस्तुत दिये है जिनमें प्रमुख्य रूप से -

आरक्षण एवं टिकटिंग

आरक्षण खिड़की का समय बढ़ाया जाए, स्टेशन पर कैन्टीन/फूड स्टॉल शुरू किए जाएँ। स्टेशन में एटीएम स्थापना हेतु निविदा जल्द जारी की जाए, पार्किंग व्यवस्था में सुधार हो और शुल्क केवल निर्धारित दर पर ही लिया जाए। मठ - मंदिर ग्राउंड की ओर से प्रवेश करने वाले पैदल यात्रियों के लिए रिवॉल्विंग गेट लगाया जाए। स्टेशन के बाहर व्यवस्थित ऑटो-रिक्शा स्टैंड विकसित किया जाए।

साफ-सफाई व बैठने की सुविधा

प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त बेंच/कुर्सियाँ लगाई जाएँ।

सुरक्षा एवं निगरानी

स्टेशन परिसर में अतिरिक्त ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे लगाए जाएँ। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में त्रक्रक्क थाना/चौकी की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाए।

ट्रेन विस्तार एवं स्टॉपेज

बैतूल–सिवनी ट्रेन (Train No. 58830) को नैनपुर तक बढ़ाया जाए। विस्तारित रूट में भोमा, पलारी और केवलारी स्टेशनों पर स्टॉपेज प्रदान किया जाए। पातालकोट एक्सप्रेस एवं पेचवैली एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाए जाएँ।

निर्माण एवं शासकीय अनुमतियाँ

नगर विकास एवं निर्माण कार्यों से संबंधित शासकीय विभागों द्वारा दी जाने वाली सभी अनुमतियों का निराकरण 15 दिनों के भीतर किया जाए। समिति सदस्यों ने कहा कि ये सभी माँगें यात्रियों की सुविधा, स्टेशन विकास और सुरक्षा से सीधे जुड़ी हैं। रेलवे प्रशासन से अपेक्षा है कि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुजीत कुमार, रेलवे अधिकारी (छिंदवाड़ा), दिनेश प्रसाद, स्टेशन मास्टर और समिति सदस्य आलोक दुबे, राजेश त्रिवेदी, रमेश तिवारी, राजेश (राजू) यादव, एवं तरुण मुनिया टांक उपस्थित रहे । https://www.mpinfo.org/mpinfostatic/hindi/e-rojgar/2023/eRojgar-03-April-2023-To-09-April-2023.pdf

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें