WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश की मोहन सरकार में महिला आरक्षण में किया दो प्रतिशत का इजाफा

सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

सिवनी यशो:- प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण की वर्तमान सीमा 33 प्रतिशत को 2 प्रतिशत और बढाते हुए 35 प्रतिशत किया जाना स्वागतयोग्य एवं अभीनंदनीय कदम है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी द्वारा की गई यह पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धताओं को प्रमाणित करता है। जिला भाजपा इस हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव जी का आभार व्यक्त करती है।

उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा कही गई। श्री दुबे ने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति के प्रति पार्टी की सोच है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारें महिला सशक्तीकरण के संकल्प को साकार कर रही हैं।

श्री दुबे ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही समाजिक जीवन में महिलाओं की सक्रिय तथा समान भागीदारी और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने की पक्षधर रही है। यही वजह है कि देश के राजनीतिक जगत में भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेतृत्व को उभारने तथा आगे बढ़ाने पर जितना ध्यान दिया है, देश के किसी अन्य राजनीतिक दल ने नहीं दिया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। यही नहीं, बल्कि भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार तो उन्हें निकाय एवं पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का अभूतपूर्व निर्णय लेने वाली देश की पहली सरकार रही है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि श्री दुबे द्वारा प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि, राजनीतिक जीवन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 की बजाय अब 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से न केवल महिलाओं को सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि वे और अधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!