Wed, 21 Oct 2026 | 04:21:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025: सिवनी की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर वेस्ट ज़ोन के लिए चयन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 18, 2025 06:01 pm / Post views : 488

खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025: सिवनी की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर वेस्ट ज़ोन के लिए चयन
शेयर करें:

Seoni 18 December 2025

सिवनी यशो:- खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिवनी जिले की बालिका खिलाड़ियों ने अपने जज़्बे, मेहनत और आत्मविश्वास से शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 800 बालिका खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

[caption id="attachment_38890" align="alignleft" width="2560"]खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025 में पदक जीतने वाली सिवनी की किकबॉक्सिंग बालिका खिलाड़ी खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025: सिवनी की बेटियों ने किकबॉक्सिंग में जीते 6 पदक[/caption]

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में तथा वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में सिवनी की बेटियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में पदक जीतकर वेस्ट ज़ोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में स्थान सुनिश्चित किया।

पदक विजेता सिवनी की होनहार खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता:

  • अनुप्रिया कौरव

  • अनन्या साहू

  • ईशा कमलेश

रजत पदक विजेता:

  • ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी

  • ऐश्वर्या अवधवाल

  • प्रिया बैरागी

इन सभी खिलाड़ियों का चयन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित होने वाली वेस्ट ज़ोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रशिक्षकों का योगदान

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे अनुभवी मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक निकेश पद्माकर एवं योगेश नाविक का अनुशासित प्रशिक्षण और सतत मार्गदर्शन रहा है।
प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।

बधाइयों का सिलसिला

इस उपलब्धि पर विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन भैया’,

जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले,

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता,

जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे,

जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जस्सी थॉमस

एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

जिला किकबॉक्सिंग संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों,

खेलप्रेमियों तथा मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विनोद सोनडवाले और

महासचिव आशुतोष दाधीच ने भी सिवनी की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143254&reg=3&lang=2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष