Mon, 19 Oct 2026 | 02:57:07 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

सिवनी सहित महाकौशल में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सिवनी सहित महाकौशल में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
शेयर करें:

सिवनी मौसम समाचार - महाकौशल में भारी बारिश का अलर्ट, 10 जुलाई तक मौसम रहेगा सक्रिय

Seoni 04 July 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी 10 जुलाई तक अधिकांश हिस्सों में मौसम के खराब बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिवनी सहित महाकौशल क्षेत्र के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार सिवनी से लगे महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े :- लोकार्पण के तीन दिन बाद ही बह गई करोड़ों की सड़क, पहली बारिश ने खोली निर्माण तंत्र की पोल

इन जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

सिवनी जिले में भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ अच्छी वर्षा और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान महाकौशल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े :-अरबों की सड़कें कहां बनीं? अंतिम यात्रा का रास्ता भी दलदल में, कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण

लगातार हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों खरगोन और बड़वानी में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा सहित कई जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़े :-14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, सिवनी में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

महाकौशल के लिए विशेष प्रभाव

  • सिवनी जिले में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना।
  • बालाघाट और छिंदवाड़ा में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।
  • तेज हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं।
  • किसानों को वर्षा का लाभ मिलेगा, लेकिन जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता।
  • मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।
https://weather.com/hi-IN/weather/tenday/l/Siwni+Madhya+Pradesh?canonicalCityId=e99618743a94a1b6687d9ce3cd226f20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष