Tue, 20 Oct 2026 | 01:28:07 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मोनिका बट्टी के सूने मकान में चोरी का खुलासा, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 10, 2026 09:02 pm / Post views : 137

मोनिका बट्टी के सूने मकान में चोरी का खुलासा, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

मोनिका बट्टी के घर से रिवाल्वर चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Chhindwara 10. September 2026 छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा में भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी के सूने किराए के मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया था। घर में जेवरात और नकदी नहीं मिलने पर आरोपियों ने दीवान पलंग में रखी मोनिका बट्टी के नाम की लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर और कवर में रखे 10 राउंड कारतूस चोरी कर लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

भोपाल में रह रही थीं मोनिका बट्टी

पुलिस के मुताबिक, अमरवाड़ा के वार्ड नंबर 06 निवासी प्रार्थी महीपाल सिंह ठाकुर ने थाना अमरवाड़ा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार किराए का मकान वर्तमान में सूना था, क्योंकि मोनिका बट्टी वर्तमान में भोपाल में रह रही थीं। सूना मकान पाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और दीवान पलंग में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर एवं कारतूस चोरी कर लिए।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को राउंडअप कर पूछताछ की।

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के इरादे से योजनाबद्ध तरीके से घुसे थे। घर में जेवरात और रुपये नहीं मिलने पर उनकी नजर दीवान पलंग के अंदर रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रिवाल्वर और कारतूस को महंगे दाम में बेचने के उद्देश्य से चोरी किया था।

रिवाल्वर और 10 कारतूस बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर और 10 राउंड कारतूस बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—
  • विकास उर्फ सुमित वर्मा, पिता बब्बू वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, गांधी चौक, अमरवाड़ा।
  • सुनील उर्फ सत्यम, पिता सुरेश कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा।
  • देवू उर्फ देवांश, पिता मनोहर कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़े :-
चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप, देहात थाना पुलिस पर गंभीर सवाल नहर पुलियों की सकरी और घुमावदार संरचना से दुर्घटनाओं का खतरा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल बोले—कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज संगठन इस मुकाम पर CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त https://ndtv.in/india/massive-security-breach-assault-rifles-pistols-and-ammunition-stolen-from-secunderabad-army-facility-11986669

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें