Tue, 20 Oct 2026 | 11:31:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कलेक्ट्रेट में अब बिना अनुमति नहीं जुटेगी भीड़, धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 02, 2026 09:57 pm / Post views : 88

कलेक्ट्रेट में अब बिना अनुमति नहीं जुटेगी भीड़, धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक
शेयर करें:

सिवनी कलेक्ट्रेट में धारा 163 लागू, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और भीड़ पर रोक

Seoni 02 August 2026 सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट परिसर में अब बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, रैली और भीड़ एकत्रित करने पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश कलेक्ट्रेट परिसर और उसके 100 मीटर की परिधि में आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा।

पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बिना अनुमति किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली आयोजित नहीं की जा सकेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

लाठी-डंडे और हथियार लेकर प्रवेश पर रोक

आदेश में कहा गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में लाठी, डंडा या किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परिसर और आसपास के क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर रोक रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ज्ञापन के लिए भी तय की गई प्रक्रिया

ज्ञापन सौंपने वाले व्यक्तियों को पहले अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी को सूचना देनी होगी। अनुमति मिलने के बाद केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ज्ञापन देने के नाम पर भीड़ को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सड़क जाम और यातायात बाधित करने पर भी रोक

आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास यातायात बाधित करने, सड़क जाम करने या शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन के अनुसार यह कदम शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन, आम नागरिकों की सुविधा और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह आदेश 1 अगस्त 2026 से अगले दो माह तक प्रभावशील रहेगा।

यह भी पढ़े :-
6 महीने से पेंशन नहीं मिली तो कांग्रेस का हल्लाबोल, चांदामेटा अध्यक्ष बैठे अनशन पर; बुजुर्गों के हक की उठाई आवाज सुपारी के नाम पर 35 लाख की ठगी, फर्जी फर्म खोलकर ठग फरार  युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर मिला शव, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर किया चक्काजाम सिवनी नगर पालिका में ‘खरीदी मॉडल’ पर बवाल: कांग्रेस बोली—सड़कें छोड़ सामान खरीदा जा रहा, जांच हो  https://www.thehindu.com/news/cities/puducherry/no-political-gathering-allowed-without-permission-collector/article33515151.ece

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष