Thu, 22 Oct 2026 | 03:37:00 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सानंद संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 27, 2025 07:56 pm / Post views : 639

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सानंद संपन्न
शेयर करें:

Seoni 27 September 2025

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी के कक्षा नवम से द्वादश तक के 94 भैया-बहन एवं 14 आचार्य दीदियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आनंदपूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय प्राचार्य  ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में यह दल दो बसों से रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत लखनादौन स्थित मां बंजारी माता के दर्शनों से हुई। यह स्थल सिद्ध पीठ के रूप में जगत प्रसिद्ध है, जहां नवरात्रि पर विशाल जनसमूह आस्था से उमड़ता है।

[caption id="attachment_35562" align="alignleft" width="300"]भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात का अवलोकन करते विद्यार्थी सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सानंद संपन्न[/caption]

🎓 शैक्षणिक पड़ाव: सरस्वती इंजीनियरिंग कॉलेज

इसके बाद दल लम्हेटा घाट स्थित सरस्वती इंजीनियरिंग कॉलेज पहुँचा। यहां कोषाध्यक्ष  विष्णुकांत ठाकुर एवं प्राचार्यगण ने तिलक-चंदन वंदन से आत्मीय स्वागत किया।

भैया-बहनों ने कॉलेज की 400 कंप्यूटरों से सुसज्जित विशाल लैब,

टेक्निकल वर्कशॉप व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

🌊 भेड़ाघाट की प्राकृतिक व ऐतिहासिक यात्रा

भोजन-अल्पाहार उपरांत भ्रमण दल भेड़ाघाट के धुआंधार जलप्रपात,

संगमरमरी चट्टानों और

नर्मदा नदी की दिव्यता देखने पहुँचा।

यहां विश्वप्रसिद्ध 64 जोगनी मंदिर में सभी ने प्राचीन मूर्तियों और

भारतीय पुरातात्विक धरोहर का अवलोकन किया।

क्षतिग्रस्त मूर्तियों को देखकर भैया-बहनों ने मुगलकालीन आक्रमणों की पीड़ा और भारत की सांस्कृतिक दृढ़ता का अनुभव किया।

[caption id="attachment_35564" align="alignright" width="300"]64 जोगनी मंदिर के दर्शन करते छात्र-छात्राएं सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सानंद संपन्न[/caption]

🙏 माँ नर्मदा की अनुभूति

भैया-बहनों ने पंचवटी व बंदर कूदनी जैसे दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया और मां नर्मदा की विशालता एवं पवित्रता का अनुभव किया।

“कंकर-कंकर में शंकर” की प्रत्यक्ष अनुभूति इस यात्रा में सभी को हुई।

यात्रा दल माँ नर्मदा की जयकार और

“हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ पुनः सिवनी लौटा।

💡 प्रेरणादायी और शिक्षाप्रद अनुभव

इस भ्रमण से छात्रों को प्राकृतिक सौंदर्य,

ऐतिहासिक धरोहरों और शैक्षणिक संस्थानों की महत्ता का ज्ञान हुआ।

यात्रा की प्रेरणा विद्यालय व्यवस्थापक एवं विद्या भारती महाकौशल प्रांत के सहसचिव नितिन चौधरी से मिली।

उनके प्रबंध और सतत देखरेख से यह यात्रा सफल एवं सुरक्षित रही।

https://sietgroup.org/