पांढुर्णा को मिली नई रेल सौगात, रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस को मंजूरी
Chhindwara 08 June 2026 छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो:- पांढुर्णा सहित संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से रीवा से हैदराबाद (चर्लपल्ली) वाया पांढुर्णा नई रेलगाड़ी संख्या 20157/20158 रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी मिल गई है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। [caption id="attachment_46609" align="alignright" width="300"]
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पांढुर्णा को रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली।[/caption]
जानकारी के अनुसार सांसद बंटी विवेक साहू ने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नई ट्रेन प्रारंभ करने का आग्रह किया था। लगातार प्रयासों और फॉलोअप के बाद रेलवे मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को स्वीकृति प्रदान की गई है।