pench tiger reserve seoni employment camp
Seoni 13 March 2026 सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व द्वारा बफर क्षेत्र में निवासरत स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित रोजगार शिविर के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दिनांक 06 मार्च 2026 को खवासा इंटरप्रिटेशन हॉल में आयोजित रोजगार शिविर में Tata Motors, Foxconn, Tata Electronics तथा Larsen & Toubro (L&T) जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की थी। [caption id="attachment_42748" align="aligncenter" width="300"]
पेंच टाइगर रिज़र्व खवासा इंटरप्रिटेशन हॉल में आयोजित रोजगार शिविर में शामिल युवा[/caption]