Fri, 23 Oct 2026 | 10:06:34 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

सिवनी में ईद-उल-अजहा की नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन की दुआ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 28, 2026 08:30 pm / Post views : 35

सिवनी में ईद-उल-अजहा की नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन की दुआ
शेयर करें:
सिवनी ईद उल अजहा नमाज़ अदा, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ
Seoni 28 May 2026 सिवनी यशो:-  ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के पावन अवसर पर सिवनी स्थित मस्जिद नूर अंबिया, राज्य परिवहन बस स्टैंड परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ से पूर्व हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती तौहिद रज़ा साहब ने खिताब करते हुए समाज को आवश्यक धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिए। [caption id="attachment_46087" align="alignnone" width="300"]सिवनी की मस्जिद नूर अंबिया में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम समाज के लोग सिवनी स्थित मस्जिद नूर अंबिया में ईद-उल-अजहा के अवसर पर नमाज़ अदा करते मुस्लिम समाज के श्रद्धालु।[/caption] उन्होंने कहा कि कुर्बानी का वास्तविक उद्देश्य अपने रब को राजी करना है। कुर्बानी केवल अल्लाह की रज़ा के लिए होनी चाहिए, उसमें किसी प्रकार का दिखावा या प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से लोगों से अपील की कि कुर्बानी से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें तथा धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का सम्मान करें। मुफ्ती तौहिद रज़ा ने कहा कि कुर्बानी के अवसर पर गरीबों, यतीमों, जरूरतमंदों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा उन्हें उनका हक और हिस्सा प्राथमिकता से देना चाहिए। उन्होंने जिले के समस्त अहले सुन्नत व जमात से ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जिन पशुओं की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनका पूर्ण रूप से पालन किया जाए तथा कानून और प्रशासनिक निर्देशों का सम्मान किया जाए। नमाज़ के उपरांत देश की खुशहाली, अमन-चैन, सामाजिक सद्भाव और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही सिवनी जिले सहित समस्त मुस्लिम समाज की तरक्की और भलाई के लिए भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सूफी मंज़ूर रज़ा कादरी ने जिलेभर में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद का पर्व संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। https://sarkarimanthan.com/mehbooba-mufti-gave-advice-to-the-youth-said-rights-taken-away

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष