Tue, 20 Oct 2026 | 08:00:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 07, 2026 11:20 pm / Post views : 11

रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला
शेयर करें:

छिंदवाड़ा में शुरू हुई 14 दिवसीय रामलीला, रावण की तपस्या का हुआ मंचन

Chhindwara 07 October 2026 छिंदवाड़ा यशो:- शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार में आयोजित होने वाली 14 दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पारंपरिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। किरीट-मुकुट एवं मंच पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। पहले दिन रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की घोर तपस्या तथा धरती पर बढ़ते अत्याचारों का प्रभावशाली मंचन किया गया।

रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि किरीट-मुकुट और मंच पूजन के साथ रामलीला की विधिवत शुरुआत की गई। पूजन एवं लीला के अवसर पर अतिथियों सहित रामलीला मंडल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे ‘लाला’, अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सचिव राजेंद्र आचार्य सहित वरिष्ठ संरक्षक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

रावण-कुंभकर्ण-विभीषण की घोर तपस्या का मंचन

मंडल के सहनिर्देशक मिंटू सराठे ने बताया कि रामलीला के प्रारंभिक प्रसंग में रावण, कुंभकर्ण एवं विभीषण की घोर तपस्या का जीवंत चित्रण किया गया। तपस्या के माध्यम से तीनों भाइयों द्वारा प्राप्त वरदानों और इसके बाद रावण के बढ़ते अत्याचारों की कथा को मंच पर प्रस्तुत किया गया।

रामलीला के आगामी मंचनों में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण किया जाएगा। छोटी बाजार में होने वाली यह पारंपरिक रामलीला प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं और शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहती है।

यह भी पढ़े :-
सेवा महाआयोजन की तैयारियां तेज, बाहुबली लॉन में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा 22 बच्चों की मौत वाले कफ सिरप कांड के बाद भी नहीं थमी लापरवाही? नेर के स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप अब पेड़ बचाकर बनेगा सामुदायिक भवन वीरांगना रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमन https://peoplesupdate.com/chhindwara-137-year-old-ramleela-14-day-program-113752

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष