Mon, 19 Oct 2026 | 06:09:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

हाईकोर्ट जबलपुर से दैनिक वेतन भोगी स्थाईकर्मी को राहत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 15, 2025 08:06 pm / Post views : 480

हाईकोर्ट जबलपुर से दैनिक वेतन भोगी स्थाईकर्मी को राहत
शेयर करें:

Chhindwara 15 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की एकलपीठ ने दैनिक वेतन भोगी से स्थाईकर्मी के रूप में कार्यरत कर्मचारी विनोद शेंडें को बड़ी राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एम.एस. भट्टी की एकलपीठ ने विनोद शेंडें की नौकरी से बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त करते हुए तत्काल सेवा में बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं।

10 वर्षों से अधिक सेवा के बाद किया गया था बर्खास्त

मध्यप्रदेश दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशोर साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि -

विनोद शेंडें शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,

पांढुर्णा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें वर्ष 2013 में दैनिक वेतन भोगी के रूप में नियुक्त किया गया था तथा बाद में प्राचार्य द्वारा जारी आदेश से उन्हें “स्थाईकर्मी” के रूप में वर्गीकृत किया गया।

इसके बावजूद, बिना किसी ठोस कारण एवं बिना नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए, उन्हें अचानक कार्य से बेदखल कर दिया गया, जो पूर्णतः अन्यायपूर्ण था।

हाईकोर्ट ने दिया स्थगन व बहाली का आदेश

इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश शासन,

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग,

प्राचार्य शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर एवं पांढुर्णा के विरुद्ध अधिवक्ता दीपक साहू (जबलपुर) के माध्यम से याचिका दायर की गई।

याचिका की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता द्वारा न्यायालय को अवगत कराया गया कि -

कर्मचारी को बिना कारण हटाया गया है, जो सेवा नियमों के विपरीत है।

मामले की सुनवाई उपरांत माननीय उच्च न्यायालय ने बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगाते हुए विनोद शेंडें को तत्काल कार्य पर रखने के आदेश जारी किए।

अन्याय से पीड़ित कर्मचारियों को मिला न्याय

संघ अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा कि-

यह निर्णय वर्षों से अन्याय झेल रहे गरीब और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए न्याय की मिसाल है।

उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-

इस निर्णय से कर्मचारियों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

संघ की ओर से अधिवक्ता दीपक साहू के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया,

जिनके सशक्त तर्कों के कारण पीड़ित कर्मचारी को न्याय मिल सका।

[pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2025/12/High-Court-Order.pdf" title="High Court Order"]

https://mphc.gov.in/PDF/web_pdf/TP/orders-280915.pdf

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष