सिवनी

ऑउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने नवागत कलेक्टर से किया निवेदन

   छपारा यशो:- नगर परिषद के इकतालीस ऑउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार 25 जून को जन सुनवाई में अपनी वेतन विसंगति दूर करने की गुहार नवागत कलेक्टर से लगाई है।
    ज्ञात हो कि मंगलवार सुबह को छपारा नगर परिषद के 41 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में अपने वेतन विसंगतियों को लेकर आवेदन दिया जिसमे अपनी बात रखते हुए बताया कि छपारा नगर के पंचायत कालीन कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में श्रेणी एवं वेतन की विसंगतियों के कारण विगत तीन वर्षो से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, परिषद कार्यालय में कुछ गिने चुने 4-5 कर्मचारीयो को स्थाई नियुक्ति पत्र जारी किया गया और शेष कर्मचारी जिनमें लेखापाल,कर वसूली,जलप्रदाय,सफाई, इलेक्ट्रिक,सफाई वाहन चालकों एवं अग्निशमन वाहन चालक को परिषद के गठन के बाद से अब तक बिना श्रेणी निर्धारण, कार्य और योग्यता के ही विसंगतियों के साथ वेतन भुगतान किया जा रहा है।

     छपारा नगर परिषद के कर्मचारियों और दूसरी परिषद में पदस्थापना नियुक्ति आदेश एवं परिषद में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के लाभ से 10 से 15 वर्ष के लंबे समय तक कार्य करने के बाद भी भी वंचित रखा गया है। अत: इसलिए छपारा नगर परिषद के कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी परेशानी नवागत कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को संज्ञान कराई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button