WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना को लेकर संविधान सत्याग्रह, कांग्रेस ने जताया विरोध

Seoni 24 June 2024
सिवनी यशो:- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की माँग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सिवनी में भी टैगोर वार्ड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिवनी में कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग पर संविधान सत्याग्रह किया
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को न्याय के मंदिर में स्थापित करने की मांग, कांग्रेस का सिवनी में सत्याग्रह

कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, संगठन मंत्री पंकज शर्मा, मोहनसिंह चंदेल, सुरेन्द्र करोसिया, पवन चौहान, सुमित झारिया, अरविंद करोसिया, नरेश मंगोरे, लखनलाल बेलिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्याय के मंदिर में न्याय की प्रतीक प्रतिमा क्यों नहीं?

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि –
“बाबा साहेब अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रतीक थे। उनके पास 32 डिग्रियां थीं, वे 9 भाषाओं के ज्ञाता थे। उन्हें ‘नॉलेज ऑफ सिंबलÓ कहा जाता है।”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब विदेशों में बाबा साहेब की प्रतिमाएं सम्मान के साथ लगाई जा रही हैं, तब भारत की न्यायपालिका के महत्वपूर्ण स्थान – ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगने देना एक दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता आज भी सामाजिक न्याय के विरोध में है और संविधान की समीक्षा की बात करके वह मूल अधिकारों को कमजोर करना चाहती है।

कांग्रेस का संकल्प

जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने घोषणा की कि –
“जब तक ग्वालियर उच्च न्यायालय में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगाई जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन करती रहेगी। यह केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों की रक्षा का प्रतीकात्मक सत्याग्रह है।”

भोजन प्रसाद एवं जनसंवाद

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक भोजन किया और बाबा साहेब के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने के संकल्प के साथ जनसंवाद किया।

उपस्थित प्रमुखजन

इस अवसर पर अतुलचंद मालू, देवीसिंह चौहान, घनश्याम सनोडिया, धु्रवनारायण चौधरी, शाहिद नजीर, डॉ. डालचंद पप्पू पुसाम, मनीष अग्रवाल, साकेत नेमा, ऋषि गोसाई सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!