Tue, 20 Oct 2026 | 07:30:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मक्का फसल नुकसान पर किसानों को बड़ी राहत, प्रभावित किसानों को मिलेगा 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 29, 2026 12:21 am / Post views : 145

मक्का फसल नुकसान पर किसानों को बड़ी राहत, प्रभावित किसानों को मिलेगा 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान
शेयर करें:

सिवनी में मक्का फसल नुकसान पर बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा 25% अग्रिम बीमा

सिवनी यशो :- सितंबर में हुई तेज बारिश और तूफान ने जिले के कई क्षेत्रों में मक्का की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों की फसल क्षति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रभावित पटवारी हल्कों एवं ग्रामों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिड-सीजन एडवर्सिटी/ऑन-अकाउंट पेमेंट के लिए अधिसूचित किया है। इस निर्णय से प्रभावित बीमित किसानों को फसल नुकसान के आधार पर 25 प्रतिशत अग्रिम बीमा दावा राशि मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

50 फीसदी से ज्यादा प्रभावित मिली मक्का की फसल

जिले में 22 से 25 सितंबर 2026 के दौरान तूफान एवं बारिश से फसलों को हुए नुकसान का राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा प्रारंभिक आकलन किया गया। आकलन में अधिसूचित प्रभावित पटवारी हल्कों में मक्का फसल का अपेक्षित उत्पादन सामान्य उपज की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक प्रभावित पाया गया। फसल की वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए जिला स्तरीय संयुक्त दल ने भी प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दल में राजस्व, कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि बीमा कंपनी तथा कृषक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

मौके के परीक्षण के बाद लिया गया फैसला

संयुक्त दल ने अधिसूचित बीमा इकाइयों में बोए गए रकबे और फसल की स्थिति का स्थलीय परीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आई परिस्थितियां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मिड-सीजन एडवर्सिटी के प्रावधानों के अनुरूप पाई गईं। इसके बाद प्रभावित पटवारी हल्कों एवं ग्रामों को मिड-सीजन एडवर्सिटी/ऑन-अकाउंट पेमेंट के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है।

बीमा कंपनी को तत्काल मैदान में उतरने के निर्देश

कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अनुबंधित बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक को निर्देश दिए गए हैं कि कंपनी के प्रतिनिधियों को तत्काल संबंधित तहसीलों में उपस्थित कराया जाए। बीमा कंपनी को जिला स्तरीय संयुक्त समिति के साथ समन्वय करते हुए शत-प्रतिशत प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे और नुकसान का आकलन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों को मिलेगा 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान

प्रशासन ने बीमा कंपनी को योजना के नियमानुसार प्रभावित बीमित किसानों को ऑन-अकाउंट अग्रिम दावा राशि का 25 प्रतिशत भुगतान जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यानी फसल नुकसान के अंतिम आकलन और नियमित दावा प्रक्रिया से पहले पात्र प्रभावित किसानों को अग्रिम राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे मक्का उत्पादक किसानों के लिए प्रशासन का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें:- 2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान सेवा संकल्प यात्रा ने सिवनी में दिया सेवा, संवाद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश वोट चोरी’ का आरोप है तो प्रमाण दीजिए, सिर्फ राजनीतिक शोर नहीं : मीना बिसेन स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को मिला मालिकाना हक, सहकारिता से किसानों को मजबूत करने पर जोर गूंजा सैला नृत्य का उल्लास, 40 से 45 टीमों ने दी शानदार प्रस्तुतियां https://www.amarujala.com/amp/madhya-pradesh/bhopal/mp-jhabua-collector-neha-meena-honored-with-excellence-award-by-prime-minister-presented-rs-20-lakh-and-trop-2025-04-21

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें