सिवनी में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, गहलोद का लाइसेंस निलंबित
Seoni 10. September 2026 सिवनी यशो:- जिले में मेडिकल स्टोर्स के सतत निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक, सिवनी के अनुसार, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।गहलोद मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित
विभाग के अनुसार, मेसर्स गहलोद मेडिकल स्टोर्स, बंडोल को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब का परीक्षण करने के बाद जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।चार मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस
इसके साथ ही जिले की चार अन्य दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इनमें शामिल हैं—- मेसर्स जिंदल मेडिकल स्टोर्स, भैरोगंज
- मेसर्स श्री सिद्धि विनायक मेडिकल स्टोर्स, भैरोगंज
- मेसर्स कंचन मेडिकल स्टोर्स, छपारा
- मेसर्स आस्था मेडिकल स्टोर्स, पलारी