श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु[/caption]
महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान विशेष अतिथियों ने पूजा-अर्चना की तथा हजारों यजमानों और श्रद्धालुओं ने 1008 कुंडों में आहुतियां अर्पित कीं।
श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में आयोजित 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु[/caption]
यह महायज्ञ 26 मार्च तक प्रतिदिन जारी रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
अतिथियों ने की पूजा-अर्चना
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, सिवनी विधायक मुनमुन राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सहस्त्र चंडी महायज्ञ का महत्व
सहस्त्र चंडी महायज्ञ सनातन धर्म का अत्यंत शक्तिशाली एवं पुण्यदायी अनुष्ठान माना जाता है। इसमें देवी दुर्गा की उपासना से सुख-समृद्धि, बाधाओं का नाश, स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस महायज्ञ में 200 से अधिक पुजारियों द्वारा 1008 कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी होम कराया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों आहुतियां दी जा रही हैं।सांसद की पदयात्राएं
सांसद बंटी विवेक साहू ने पूर्व में भी जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पदयात्राएं की हैं, जिनमें जामसांवली हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर एवं रामेश्वर धाम सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।https://chhindwaranews.co.in/sahastra-chandi-mahayagya-sihoramal/