Tue, 24 Nov 2026 | 07:23:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

बीएमएस के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु : सांसद बंटी विवेक साहू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 18, 2026 11:43 pm / Post views : 290

बीएमएस के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु : सांसद बंटी विवेक साहू
शेयर करें:

Chhindwara 18 January 2026 छिंदवाड़ा यशो:- बीएमएस के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु—इस संकल्प को साकार करने में श्रमिक, बैंक मित्र और मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के तृतीय त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीएमएस केवल श्रमिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त वैचारिक मंच है।

बीएमएस के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु: श्रमिक आंदोलन को मिली नई दिशा

“राष्ट्र सर्वोपरि, श्रमिक सदा प्रथम” के सिद्धांत पर चलते हुए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) देश में ऐसे श्रमिक आंदोलन का निर्माण कर रहा है,

जो केवल आजीविका तक सीमित नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

भारतीय संस्कृति में श्रम को धर्म माना गया है और इसी विचारधारा के साथ बीएमएस भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

 सांसद बंटी विवेक साहू ने सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन नगर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के तृतीय त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

भारतीय संस्कृति से जुड़ा श्रमिक आंदोलन : साहू

सांसद साहू ने कहा कि- 

भारतीय मजदूर संघ श्रमिक आंदोलन को देश की धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक जड़ों से जोड़ते हुए एक वैचारिक क्रांति का कार्य कर रहा है। जब श्रमिक सशक्त होगा, तो राष्ट्र स्वतः सशक्त बनेगा।

बैंक मित्र भारतीय बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ : सांसद

इसके पश्चात सांसद बंटी विवेक साहू ने होटल गैलेक्सी, छिंदवाड़ा में आयोजित मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की।
उन्होंने कहा कि—

“बैंक मित्र भारतीय बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ और पहुंचविहीन ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहे हैं।”

सांसद ने कहा कि-

बैंक मित्रों द्वारा दी जा रही सेवाएं गरीब,

वृद्ध,

महिलाओं,

छात्रों,

दिव्यांगों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैंक मित्र संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

हमारे धर्म और संस्कृति में नारी सम्मान सर्वोपरि : साहू

इसी क्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने चन्द्रप्रभा लॉन, चंदनगांव में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा—

“हम शक्ति के लिए मां दुर्गा, समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और ज्ञान के लिए मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह प्रमाण है कि हमारे धर्म और संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि है।”

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने मातृशक्तियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को नमन किया।

तीनों आयोजनों से दिया गया एक स्पष्ट संदेश

श्रमिक, बैंक मित्र और मातृशक्ति—

तीनों ही वर्ग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।

जब समाज का हर वर्ग सशक्त होगा

, तभी भारत विश्व पटल पर पुनः नेतृत्वकारी भूमिका में आएगा।

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/rss-chief-mohan-bhagwat-said-india-has-to-become-vishwa-guru-not-a-superpower/articleshow/87854502.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें