विवाह पंचमी पर्व पर राम मंदिर कलबोड़ी में धूमधाम से आयोजित हुआ भावपूर्ण आयोजन
सीता-राम विवाह की पावन स्मृति में निकली प्रतीकात्मक बारात, भजनों और मंगल गीतों से गूंजा वातावरण
Seoni 28 November 2025
सिवनी यशो:- सिवनी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोड़ी परिसर में शनिवार को भगवान श्री रामचंद्र जी एवं माता सीता जी के पावन विवाह की स्मृति में विवाह पंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर के पुरोहित पंडित सुरेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात बाजे-गाजे और शुभ ध्वनियों के साथ भगवान की प्रतीकात्मक बारात की अगवानी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक की। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक विवाह अवसर पर गाए जाने वाले मंगल गीतों से वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।
स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक भरत लाल सनोडिया (बाबूजी), सुभाष वर्मा एवं जय राम सनोडिया ने भक्ति रस से ओत-प्रोत अपनी प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं को भाव-विह्वल कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम और सीता राम विवाह के जयकारों की गूंज रही।
विवाह पंचमी पर राम मंदिर कलबोड़ी में आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री राम मंदिर समिति कलबोड़ी के अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने सभी ग्रामवासियों,
अतिथियों और भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया और
इसे सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया।
इस अवसर पर ग्राम पटेल जीवन सिंह चंदेल,
श्याम सिंह माली उर्फ़ गुल्लू बाबा,
दीवान सिंह चंदेल,
राजा महेंद्र सनोडिया,
असीम सनोडिया,
हरि सिंह सनोडिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे]https://www.onefivenine.com/india/villages/Seoni/Kurai/Kalbodi#google_vignette



