छींदा से बंदेली सड़क जर्जर, कब बनेगी? गड्ढों से परेशान दर्जनों गांवों के ग्रामीण
Seoni 31 July 2026 सिवनी / छींदा-केवलारी यशो:- केवलारी क्षेत्र के ग्राम छींदा से बंदेली तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश शुरू होने के बाद सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। [caption id="attachment_49441" align="alignleft" width="150"]
छींदा से बंदेली तक जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से ग्रामीण परेशान।[/caption]
ग्राम छींदा, मालनवाड़ा, पुंगार, सरई, गोपेवानी, खुर्शीपार माल, खुर्शीपार दीप, भाटा, कारेपाठा, टाला-टाली, केवलारी खेड़ा, बक्शी, बबरिया, टिगरा, तिदुंआ, चांदखेड़ा, रायखेड़ा, मोहगांव माल, अहरवाड़ा और बंदेली सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के दैनिक आवागमन पर पड़ रहा है।