Wed, 21 Oct 2026 | 04:19:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पेंच में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप टाइगर आर्ट का अनावरण, कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित कलाकृति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2025 10:27 am / Post views : 741

पेंच में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप टाइगर आर्ट का अनावरण, कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित कलाकृति
शेयर करें:
Seoni 15 Nov. 2025 सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप टाइगर आर्ट का अनावरण किया। लोहे के पुराने टुकड़ों, साइकिलों और विभिन्न स्क्रैप मटेरियल से बनी यह कलाकृति न केवल आकार में अद्वितीय है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ‘मिशन लाइफ’ की सोच का प्रेरक उदाहरण भी है। यह प्रतिमा अब तक के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अमेरिका के जॉर्जिया (USA) में स्थित स्क्रैप टाइगर को पीछे छोड़ चुकी है, जिसकी ऊंचाई 8 फीट और लंबाई 14 फीट थी। पेंच की यह प्रतिमा 17 फीट 6 इंच ऊंची और 40 फीट लंबी है।

200 दिनों में सिवनी के कलाकारों ने रचा नया विश्व रिकॉर्ड

इस विशालकाय बाघ प्रतिमा को सिवनी के प्रतिभाशाली कलाकार ऋषभ कश्यप और उनकी टीम ने लगभग 200 दिनों में तैयार किया। इसमें पुरानी साइकिलें, जंग लगे पाइप, लोहे की चादरें, मशीन पार्ट्स और कबाड़ की अन्य वस्तुओं का उपयोग किया गया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के कार्य की सराहना करते हुए कहा— > “सिवनी के कलाकारों ने स्क्रैप मटेरियल में जान डालकर बाघ की आत्मा को आकार दिया है। यह कला, प्रकृति और नवाचार का अद्भुत संगम है।”

मिशन लाइफ और 3R सिद्धांत का उत्कृष्ट उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment)’ अभियान लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इसी सोच को मूर्त रूप देते हुए पेंच में बनी यह टाइगर आर्ट 3R सिद्धांत पर आधारित है— Reduce (घटाना): अपव्यय कम करना Reuse (पुनः उपयोग): पुरानी वस्तुओं का दोबारा उपयोग Recycle (पुनर्चक्रण): कबाड़ को नई रचनाओं में बदलना यह प्रतिमा दर्शाती है कि कचरा भी कला बन सकता है, और पर्यावरणीय चेतना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
तथ्य संक्षेप में 
स्थान: खवासा पर्यटन परिसर, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी ऊंचाई: 17 फीट 6 इंच लंबाई: 40 फीट चौड़ाई: 8 फीट निर्माण अवधि: लगभग 200 दिन सामग्री: लोहे का कबाड़, पुरानी साइकिलें, पाइप नेतृत्व: कलाकार ऋषभ कश्यप एवं टीम विशेषता: अमेरिका का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/seoni/worlds-largest-tiger-artwork-is-now-in-india-a-masterpiece-of-trash-to-art-at-pench-tiger-reserve-cm-mohan-yadav-inaugurated-it/articleshow/125278473.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष