मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

महाशिवरात्रि पर्व आज, धूमधाम से निकलेगी भोलेबाबा की भव्य बारात

मठ सिद्धपीठ मंदिर में दिनभर अनुष्ठान, संध्या को शैला-अहीरी नृत्य व झांकियों के साथ निकलेगी बारात

Seoni 14 February 2026
सिवनी यशो:-शिव की नगरी सिवनी की पावन धरा पर स्थित प्राचीनतम मठ सिद्धपीठ मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मठ महाकाल समिति द्वारा विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

मठ महाकाल समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ 10 फरवरी से कर दिया गया था। मठ प्रांगण में 10 फरवरी से 15 फरवरी तक विशाल मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

हल्दी, मेंहदी और महाआरती से सजा शिव विवाह का उल्लास

समिति के अनुसार 13 फरवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। 13 फरवरी को भोलेबाबा की हल्दी रस्म संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं 14 फरवरी को देवादिदेव महादेव की मेंहदी रस्म आयोजित की गई, जिसके साथ भोलेबाबा एवं माता पार्वती जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई।

आज महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोलेबाबा की भव्य बारात

15 फरवरी, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातःकाल से ही मठ मंदिर में भोलेबाबा के दर्शन हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। संध्या समय देवादिदेव महादेव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो श्रद्धा और उत्सव का अद्भुत संगम होगी।

बारात का मुख्य आकर्षण भोलेबाबा के गण, भूत-पिशाचों की झांकियां,

शैला नृत्य,

अहीरी नृत्य,

पारंपरिक कलाकृतियां,

ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी रहेंगी।

बारात का निर्धारित मार्ग

भोलेबाबा की बारात मठ सिद्धपीठ मंदिर से प्रारंभ होकर

Mahashivratri celebration in Seoni with Lord Shiva Barat from Siddhapeeth Math
महाशिवरात्रि पर मठ सिद्धपीठ मंदिर से निकलती भोलेबाबा की भव्य बारात (फाइल फोटो)

नवदीप स्कूल

, ढीमरी मोहल्ला,

दुर्गा चौक,

गिरजाकुंड,

नगरपालिका चौक,

शंकर मढ़िया,

महावीर मढ़िया एवं

छिंदवाड़ा चौक से होते हुए पुनः मठ मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।

वैदिक विधि-विधान से होगा शिव-पार्वती विवाह

मठ मंदिर प्रांगण में भोलेबाबा एवं माता पार्वती जी के प्रतीकात्मक स्वरूपों का विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!