धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

मठ मंदिर मैदान में छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आज से शुभारंभ

Seoni 09 February 2026
सिवनी यशो:- मठ मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सिवनी के अंतर्गत शहर के मंदिर मैदान में आज 10 फरवरी से छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। यह आयोजन महाकाल समिति, मठ मंदिर सिवनी द्वारा किया जा रहा है, जो 15 फरवरी तक चलेगा।

महाशिवरात्रि महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ

आयोजन का शुभारंभ आज शाम 7 बजे भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। समिति के अनुसार महोत्सव के दौरान भगवान शिव एवं माता पार्वती के प्रतीकात्मक आत्मक विवाह का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा, जो मठ मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।
Math Mandir Seoni Mahashivratri Mahotsav Shiva Parvati symbolic wedding
सिवनी के मठ मैदान में छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, शिव-पार्वती आत्मक विवाह की तैयारी

प्राचीन परंपरा और आस्था का संगम

यह आयोजन प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर परंपरागत रूप से संपन्न कराया जाता है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ एवं विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मठ महाकाल समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागी बनने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।

https://www.youtube.com/watch?v=TUp5xs7qIwg

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!