ज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का सिवनी आगमन, द्वारकाधीश प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दिव्य मार्गदर्शन
पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का सिवनी आगमन
द्वारकाधीश प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मिला दिव्य और वैदिक मार्गदर्शन
Seoni 20 January 2026
सिवनी यशो:- पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का दो दिवसीय सिवनी प्रवास जिले के धार्मिक इतिहास में एक निर्णायक और स्मरणीय क्षण के रूप में देखा जा रहा है। मंगलवार रात्रि 10:30 बजे संतोष सहज आश्रम पहुंचने पर गुरु भक्तों एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन समितियों को मिलेगा प्रत्यक्ष मार्गदर्शन
21 एवं 22 जनवरी को पूज्य शंकराचार्य जी आयोजन समितियों की बैठकों में भाग लेकर सीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में होने वाले द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों, वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक अनुशासन को लेकर प्रत्यक्ष दिशा-निर्देश देंगे।

21 जनवरी: मातृशक्ति की विशेष बैठक
जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे मातृशक्ति की बैठक आयोजित होगी,
जिसमें आयोजन में मातृशक्ति की भूमिका,
तैयारियों की समीक्षा तथा पूज्य शंकराचार्य जी का प्रेरणादायी आशीर्वचन प्राप्त होगा।
22 जनवरी: सामूहिक भक्त बैठक
22 जनवरी को पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी समस्त भक्तों,
श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति की सामूहिक बैठक लेंगे।
इस दौरान आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप देने हेतु सभी संबंधितजनों से चर्चा एवं
विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

21 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव
21 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में वैदिक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, श्रीमद्भागवत कथा, विशाल धार्मिक मेला एवं प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा भव्य भंडारों का आयोजन होगा।
सनातन चेतना का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा सिवनी
पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का यह प्रवास आयोजन को साधारण धार्मिक कार्यक्रम से ऊपर उठाकर राष्ट्रीय पहचान वाला सनातन महोत्सव बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा।



