मध्यप्रदेशसिवनी

सहकारी बैंक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 साल से जमे 8 शाखा प्रबंधकों समेत 9 कर्मचारियों के तबादले

कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक नेहा मीना के निर्देश पर रोटेशन नीति लागू, तत्काल कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के आदेश

Seoni Cooperative Bank Transfer: 8 शाखा प्रबंधकों सहित 9 कर्मचारियों के तबादले, कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर कार्रवाई

Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में लंबे समय से एक ही शाखा में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती नेहा मीना के निर्देश पर रोटेशन नीति के तहत 8 शाखा प्रबंधकों और 1 बैंकिंग सहायक का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही शाखा में कार्यरत अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से नई शाखाओं में पदस्थ किया गया है।

इन शाखा प्रबंधकों का हुआ स्थानांतरण

  • राजेश कुमार सनोड़िया – धारना से लखनादौन
  • दिलीप कुमार जंघेला – लखनादौन से गंगेरुआ
  • शैलेन्द्र पण्ड्या – बरघाट से अमानत (सिवनी)
  • कन्हैया लाल दुबे – गंगेरुआ से बरघाट
  • भूपेश कुमार उसरेठे – धनौरा से घंसौर
  • अखिलेश डेहरिया – घंसौर से धनौरा
  • श्रीमती वीणा चौरसिया – अमानत (सिवनी) से कुरई
  • विवेक निगम – कुरई से धारना

इसके अलावा सुश्री वंदना पाठक, बैंकिंग सहायक का प्रधान कार्यालय (आवक-जावक कक्ष) से धूमा शाखा स्थानांतरण किया गया है।

तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश

आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश या अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग में तबादले, 14 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना

आईटीआई छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले गिरोह के 4 और आरोपी गिरफ्तार; 9 जेल में, 1 अब भी फरार

विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं के बीच बैठीं कलेक्टर नेहा मीना, साथ किया भोजन; छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश

18 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत! MP-छत्तीसगढ़ ने खत्म की ‘परस्पर सहमति’ की शर्त, अब डीआर भुगतान का रास्ता साफ 

https://www.mptesde.mp.gov.in/images/TransferOrders/Transfer-Order-DSD-17.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button