100 प्रतिशत सफल आयोजन – ‘मन की बात’ कार्यक्रम सभी 1407 बूथों पर हुआ
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व और आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी की तकनीकी रणनीति से सिवनी जिला बना प्रदेश का ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता’ जिला।
Seoni 01 December 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के 128वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को देशभर में हुआ। इस अवसर पर सिवनी जिला भाजपा ने संगठनात्मक सक्रियता का ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले के 100 प्रतिशत बूथों पर सफल आयोजन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

यह उपलब्धि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के कुशल नेतृत्व और जिला आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी के मजबूत तकनीकी प्रबंधन का परिणाम रही।
चारों विधानसभाओं में 100 प्रतिशत आयोजन — ऐतिहासिक सफलता
भाजपा संगठन एप पर दर्ज आँकड़े बताते हैं कि जिले के कुल 1407 में से 1407 बूथों पर और 1657 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कुछ कार्यकर्ताओं ने एक ही बूथ पर एक से अधिक स्थानों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम भी रखा।
जिले की बरघाट विधानसभा के 310 बूथों, केवलारी विधानसभा के 353 बूथों, सिवनी विधानसभा के 337 बूथों एवं लखनादौन विधानसभा के 407 बूथों पर आयोजन हुये । सभी विधानसभाओं ने ‘सर्वश्रेष्ठ संगठनात्मक प्रबंधनÓ का उदाहरण प्रस्तुत किया।

भाजपा आईटी सैल की तकनीकी पहल
जिला आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जिलेभर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल आईटी एवं सोशल मीडिया टीमों के साथ निरंतर संवाद बनाकर, एक्चुअल एवं वर्चुअल मीटिंग के माध्यम प्रधानमंत्री का संदेश घर-घर पहुँचाने की रणनीति तैयार की। तकनीकी समस्याओं के बावजूद संगठन एप पर 100 प्रतिशत एंट्री दर्ज होना आईटी सैल की दक्षता का प्रमाण है।

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन का नेतृत्व
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने विभिन्न मंडलों में स्वयं सहभागिता की।
बरघाट मंडल में महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनते हुए उन्होंने कहा— मन की बात केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रेरणा का जन-आंदोलन है। सिवनी जिले की शत-प्रतिशत भागीदारी हमारे संगठन की ऐतिहासिक सफलता है। मैं आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी और सभी बूथ समितियों को हार्दिक बधाई देती हूँ।

तकनीकी चुनौतियाँ, फिर भी सफलता
लखनादौन के केदारपुर, घंसौर और सुदूर अंचलों में नेटवर्क बाधाओं के बावजूद कार्यकर्ताओं ने समय पर एंट्री और लाइव अपडेट कर मिशन को सफल बनाया।
प्रदेश भाजपा नेतृत्व की बधाई
सिवनी जिले की इस ऐतिहासिक भागीदारी पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने बधाई देते हुए जिले को बधाई दी है ।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात के 128 वें एपिसोड में दिए प्रेरणादायक संदेश
कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि-
नवंबर महीना अनेक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक घटनाओं का साक्षी रहा।
26 नवंबर को संविधान दिवस पर सेंट्रल हॉल में विशेष आयोजन हुआ,
वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत हुई और
25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ,
जो हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरव क्षण है।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से काशी-तमिल संगमम में शामिल होने और
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर से काशी के नमो घाट पर चौथा काशी-तमिल संगमम प्रारंभ होगा, जिसका आकर्षक विषय है —
‘लर्न तमिल – तमिल करकलम्।
उन्होंने उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म को नई दिशा देने पर बात करते हुए बताया कि –
औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसे पर्यटन स्थल विंटर स्पोर्ट्स,
स्कीइंग और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी (‘जेन-जी) की वैज्ञानिक जिज्ञासा और
इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी की सराहना की,
जिसमें युवाओं ने मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने का साहसिक प्रयास किया।
उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम और खिलाडिय़ों की अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धियों की प्रशंसा की,
विशेषकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप,
कबड्डी वर्ल्ड कप और डेफ ओलंपिक्स में देश के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया।
अंत में प्रधानमंत्री ने देश की शांति,
करुणा और सांस्कृतिक परंपरा को स्मरण करते हुए कुरुक्षेत्र के अनुभव केंद्र और
डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत महाभारत की गाथा का वर्णन किया और कहा कि –
भारत की असली शक्ति उसकी संस्कृति,
तकनीक और अध्यात्म का संगम है।
प्रदेश सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया



