WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमंडला

सशक्त नारी, सुरक्षित मंडला: महिलाओं को मिला अधिकारों का मजबूत कवच, जागरूकता से बढ़ा आत्मविश्वास

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना बनी मील का पत्थर, शी-बॉक्स पोर्टल से शिकायत का आसान रास्ता

मंडला महिला सशक्तिकरण योजना : महिलाओं को मिला अधिकारों का मजबूत कवच

Mandla 09 April 2026
मंडला यशो:-  जिले में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में ‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन’ योजना एक प्रभावशाली पहल के रूप में उभर रही है।

जागरूकता से बढ़ा आत्मविश्वास

हाल ही में जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित कार्यशालाओं ने ग्रामीण और शहरी महिलाओं के बीच सुरक्षा, अधिकार और स्वावलंबन को लेकर नया विश्वास जगाया है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।

शी-बॉक्स पोर्टल बना सशक्त माध्यम

मंडला महिला सशक्तिकरण योजना के तहत कार्यशालाओं का मुख्य आकर्षण ‘शी-बॉक्स’ पोर्टल रहा, जिसके माध्यम से कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कर उसका त्वरित निवारण किया जा सकता है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता

जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय प्रयास

मंडला महिला सशक्तिकरण योजना कार्यशालाओं में बाल विवाह रोकने के लिए जिले में संचालित नियंत्रण तंत्र की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को आईईसी सामग्री वितरित कर उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

http://mandla.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260330N122&fontname=Mangal&LocID=42&pubdate=03/30/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!