भाजपा जिला कार्यालय में 24 सितंबर को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ कार्यशाला
स्वदेशी सिर्फ आर्थिक नहीं, इसमें देशभक्ति और आत्मसम्मान भी शामिल – भाजपा
Seoni September 23, 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार, 24 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में किया जाएगा। यह कार्यशाला जिले में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी।
जिला टोली की बैठक में बनी कार्ययोजना
आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला की तैयारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में जिला स्तरीय टोली की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यशाला और आगामी मंडल स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
शामिल होने वाले पदाधिकारी
आगामी कार्यशाला में जिला प्रभारी, सांसद/विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, जिला पंचायत और नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष/संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला टोली, विधानसभा टोली एवं मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
अभियान की विशेषता
भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है,
बल्कि यह देशभक्ति और आत्मसम्मान से भी जुड़ा हुआ है।
इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है।
जिला स्तरीय टीम का गठन
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है—
-
संयोजक : भाजपा जिला महामंत्री गजनंद पंचेश्वर
-
सह संयोजक : भाजपा उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, भुवन अवधिया, श्रीमती उर्मिला उईके एवं हरीश तिवारी
-
मीडिया प्रभारी : मनोज मर्दन त्रिवेदी
-
सोशल मीडिया प्रभारी : आशीष सोनी एवं सत्यम सूर्यवंशी
कार्यक्रम की रूपरेखा
-
24 सितंबर, बुधवार : दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला।
-
26 एवं 27 सितंबर : मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन।
-
25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 : अभियान के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनजागरण कार्यक्रम, संवाद बैठकें एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ आयोजित होंगी



