मंडला यशो:- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला जिले में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व में मंडला पुलिस द्वारा 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक विशेष यातायात चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना था।अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना प्रभारियों द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1068 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 4 लाख 58 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।चालानी कार्रवाई में बिना बीमा वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना तथा अमानक नंबर प्लेट का उपयोग जैसे गंभीर उल्लंघन प्रमुख रूप से सामने आए।साथ ही पुलिस टीमों द्वारा ऑटो यूनियन, बस यूनियन एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा वाहन से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पंजीयन एवं परमिट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि -सड़क सुरक्षा को लेकर मंडला पुलिस का यातायात चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।https://www.google.com/amp/s/navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/development/high-security-registration-plates-news-10-lakh-vehicles-running-in-maharashtra-without-hsrp/amp_articleshow/118666693.cms