सिवनी

तेज आंधी में घर के ऊपर आम का वृक्ष गिरा, लाखो का नुकसान

   छपारा यशो – सिंचाई विभाग कालोनी में स्थित सरकारी आवास के पीछे आम का वृक्ष लगा हुआ था जो दोपहर में चली तेज आंधी बारिश में मकान के ऊपर गिर गया जिससे रहवासियो का लाखो का नुकसान हो गया है।सिंचाई विभाग के सरकारी भवन में जी 25 क्वार्टर में श्रीमति गीता कटरे निवास करती है जो शिक्षा विभाग में है एवं जी 26 क्वार्टर में पी एल मुढिय़ा जो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निवास करते है जिनके निवास के पीछे आम का वृक्ष लगा हुआ था जो दोपहर लगभग 12 बजे बारिश के साथ आए तेज आंधी तूफान में घर के ऊपर गिर गयां जहां निवासरत लोगो के घर का सामान सहित घर की छत पूरी तरह से टूट गई और घर का सामान क्षतिग्रस्त हो या है इस घटना में घर के सभी लोग सुरक्षित है। इसके साथ ही सिंचाई कालोनी में एक दो स्थानो पर और भी वृक्ष गिरे है लेकिन उनमें कोई जनहानि नही हुई है आश्चर्य की बात है जब तेज हवा और तूफान चल रहा था तब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पी एल मुढिय़ा पास में सिथत हजरत फूलशाह बाबा टेकरी में बने हुजरे का टीन सेट उड़ता हुआ देख रहे थे और यह दृश्य देखकर उन्होने अपने घर वालो को कहा कि घर के बाहार निकल जाओ आम का वृक्ष गिर सकता है उनके मुंह से इतना निकलना था कि अचानक आम का वृक्ष घर के ऊपर गिर गया यह दृश्य देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button